Pinned Tweet
📲 समस्त जनपदवासियों से अपील है कि अपने मोबाइल में ECINET मोबाइल ऐप अवश्य डाउनलोड करें और इसके माध्यम से मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें।
🗳️ जागरूक मतदाता बनें, अपने मताधिकार के प्रति सजग रहें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भागीदारी निभाएं।
@ceoup @ECISVEEP
#ECINETApp #VoterAwareness #Ghaziabad #ElectionCommissionOfIndia
📍 गाजियाबाद | 26 नवंबर 2026
SSR-2027 अभियान की मंडलायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर महोदय ने की समीक्षा
मंडलायुक्त महोदय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन, लंबित प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं आगामी विशेष अभियान दिवसों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
🔹 कमजोर प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक विधानसभा के 75 बीएलओ के कार्यों का 27 नवंबर को स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश।
🔹 लंबित ऑफलाइन प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन निर्धारित समय में पूर्ण कराने के निर्देश।
🔹 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवसों पर कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रत्येक दो घंटे में बीएलओ की उपस्थिति एवं कार्यों की निगरानी।
🔹 संभावित दोहरी प्रविष्टियों का स्थलीय सत्यापन एवं पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने पर विशेष जोर।
🔹 मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश।
बैठक में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
@ceoup @ECISVEEP
#SSR2027 #VoterList #Ghaziabad #ElectionCommissionOfIndia
🌫️ उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने की संभावना!
प्रदेश में सक्रिय मौसम तंत्र की अनुपस्थिति के बीच शुष्क एवं ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट जारी है। आगामी 48 घंटों में तापमान में मामूली और गिरावट होने तथा सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।
🚨 ठंड एवं कोहरे को देखते हुए सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
#UPWeather #ColdWave #FogAlert #WeatherUpdate #WinterAlert #RahatUP #जनहित_में_जारी
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Revenue_UPGov @NDRFHQ @Dgpacup @InfoDeptUP @rahat_up @UP_SDMA
@OfficeOfDMAgra @Dm_Aligarh @AmbedkarnagarDM @DmAmethi @dmamroha @DMAuraiya @dmayodhya @dmazamgarh @BagpatDm @DMBahraich @dmballia @DMBalrampur @DM_Banda1 @DM_Barabanki @dmbareilly @dmbas_ @dmbijnor @dmbudaun @dmbulandshahr @dmchandauli @ChitrakootDm @dmdeoria @DM_Etah @DistrictEtawah @DMFarrukhabadUP @dmfatehpur @dm_firozabad @dmgbnagar @dm_ghaziabad @AdminGhazipur
DM Ghaziabad retweeted
उत्तर प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, सशक्तीकरण एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
🌫️ उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर बढ़ने की संभावना!
प्रदेश में सक्रिय मौसम तंत्र की अनुपस्थिति के बीच शुष्क एवं ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट जारी है। आगामी 48 घंटों में तापमान में मामूली और गिरावट होने तथा सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।
🚨 ठंड एवं कोहरे को देखते हुए सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
#UPWeather #ColdWave #FogAlert #WeatherUpdate #WinterAlert #RahatUP #जनहित_में_जारी
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Revenue_UPGov @NDRFHQ @Dgpacup @InfoDeptUP @rahat_up @UP_SDMA
@OfficeOfDMAgra @Dm_Aligarh @AmbedkarnagarDM @DmAmethi @dmamroha @DMAuraiya @dmayodhya @dmazamgarh @BagpatDm @DMBahraich @dmballia @DMBalrampur @DM_Banda1 @DM_Barabanki @dmbareilly @dmbas_ @dmbijnor @dmbudaun @dmbulandshahr @dmchandauli @ChitrakootDm @dmdeoria @DM_Etah @DistrictEtawah @DMFarrukhabadUP @dmfatehpur @dm_firozabad @dmgbnagar @dm_ghaziabad @AdminGhazipur
DM Ghaziabad retweeted
आज हमने प्रदेश के लगभग मृतप्राय हो चुके MSME सेक्टर को पुनर्जीवित कर One District One Product (ODOP) के माध्यम से उसकी बेहतरीन ब्रांडिंग की है। इस सेक्टर से यूपी के सवा तीन करोड़ लोग रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
DM Ghaziabad retweeted
देव दीपावली की पावन संध्या पर दिव्य आभा से आलोकित है काशी का कण-कण!
माँ गंगा के घाटों पर जगमगाते लाखों दीप सनातन संस्कृति के गौरव, अटूट आस्था और समृद्ध आध्यात्मिक विरासत की अद्भुत छटा बिखेर रहे हैं।
📍 गाजियाबाद | 25 नवंबर 2026
निर्वाचन तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आईटीएस, मोहन नगर में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने आवंटित क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों तथा क्षेत्रों का चिह्नांकन करें और वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर 10 दिसंबर 2026 तक प्रस्तुत करें।
साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत, रैंप एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं (AMF) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें।
@ceoup @ECISVEEP
#Ghaziabad #ElectionPreparation #FreeAndFairElection #DistrictAdministration
🗳️ गाजियाबाद | 25 नवंबर 2026
SSR-2027 के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अब तक की पुनरीक्षण कार्यवाही, पोलिंग स्टेशन के सम्भाजन तथा प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के आवेदनों की स्थिति से अवगत कराया गया। साथ ही फॉर्म-9, 10, 11, 11ए एवं 11बी के माध्यम से संधारित दावों एवं आपत्तियों की सूचियों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
🔹 प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का अनुरोध किया गया।
🔹 दिनांक 28 एवं 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग की अपील की गई।
🔹 पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा आवश्यक संशोधनों के लिए निर्धारित प्रपत्रों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी विशेष अभियान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
@ceoup @ECISVEEP
📍 गाजियाबाद | 25 नवम्बर, 2026
🌿 वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश महोदय ने स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक की
जनपद गाजियाबाद में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए संचालित कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से नोडल अधिकारी एवं परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश श्री आशुतोष निरंजन जी ने साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र एवं सिद्धार्थ विहार का स्थलीय निरीक्षण किया।
इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सड़क निर्माण, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, धूल नियंत्रण एवं प्रदूषण रोकथाम के उपायों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं, क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करें तथा औद्योगिक इकाइयों एवं वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण रखें।
साथ ही स्पष्ट किया कि वायु प्रदूषण नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों की स्वयं नियमित निगरानी करते हुए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।
#Ghaziabad #AirPollutionControl #PollutionControl #CleanAir #UPGovernment
@UPGovt
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@CommissionerMe3
🌾 गाजियाबाद | 25 नवम्बर, 2026
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में ग्राम ईसापुर में आयोजित हुआ किसान दिवस
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में विकासखंड भोजपुर के ग्राम ईसापुर में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
किसान दिवस के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान को भी मिला विस्तार।
इस अवसर पर किसानों एवं ग्रामीणों से SSR-2027 के अंतर्गत मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम सत्यापित करने तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने की अपील की गई।
🌱 प्रशासन की पहल—अब किसान दिवस गांव में, किसानों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर।
@UPGovt
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@CommissionerMe3
📍 गाजियाबाद | 23 नवम्बर, 2026
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के अंतर्गत समीक्षा बैठक।
आज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में ERO/AERO के साथ बैठक आयोजित कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत निर्वाचक नामावली से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@ceoup @ECISVEEP
#SSR #VoterList #Ghaziabad
📍 गाजियाबाद | 22 नवम्बर, 2026
विशेष अभियान दिवस के अवसर पर साहिबाबाद विधानसभा-55 के विभिन्न मतदान केंद्रों का जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गौर ग्रीन एवेन्यू, सुपरटेक न्यायखंड, इंदिरापुरम एवं रिवर हाइट्स स्थित मतदान केंद्रों पर संचालित विशेष अभियान की गतिविधियों का जायजा लिया गया।
इस दौरान—
🔹 मतदाता सूची के सत्यापन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।
🔹 नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 भरवाने की कार्रवाई का जायजा लिया गया।
🔹 मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित प्रपत्रों की प्रक्रिया की जानकारी ली गई।
🔹 संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता से पूर्ण की जाए।
हमारा संकल्प — कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
@ceoup @ECISVEEP
#SpecialCampaignDay #VoterRegistration #Form6 #Ghaziabad #ElectionCommissionOfIndia
📍 गाजियाबाद | 22 नवम्बर, 2026
विशेष अभियान दिवस के अवसर पर साहिबाबाद विधानसभा-55 के रिवर हाइट्स मतदान केंद्र का जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर संचालित विशेष अभियान की गतिविधियों का जायजा लेते हुए—
🔹 मतदाता सूची के सत्यापन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।
🔹 नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 भरवाने की कार्रवाई का जायजा लिया गया।
🔹 मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित प्रपत्रों की प्रक्रिया की जानकारी ली गई।
🔹 संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
हमारा संकल्प — कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
@ceoup @ECISVEEP
#SpecialCampaignDay #VoterRegistration #Form6 #Ghaziabad #ElectionCommissionOfIndia
🗳️ विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं सत्यापन अभियान
📅 दिनांक: 22 नवंबर 2026 (रविवार)
📍 जनपद गाजियाबाद की सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदेय स्थलों पर आज विशेष अभियान दिवस के अवसर पर बीएलओ (BLO) उपस्थित रहकर मतदाता सूची के सत्यापन एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण की कार्रवाई कर रहे हैं।
👉 मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है।
👉 पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने की कार्रवाई की जा रही है।
👉 आवश्यकतानुसार फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरवाकर नाम व विवरण में संशोधन संबंधी कार्रवाई की जा रही है।
👉 नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
📢 अपील: सभी पात्र नागरिक अपने संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें तथा आवश्यकतानुसार संबंधित फॉर्म भरकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
🇮🇳 आपका नाम, आपकी पहचान – लोकतंत्र में आपकी भागीदारी!
@ceoup @ECISVEEP
#SpecialCampaignDay #VoterAwareness #VoterRegistration #Form6 #ElectionCommissionOfIndia #Ghaziabad
🗳️ विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं सत्यापन अभियान
📅 दिनांक: 22 नवंबर 2026 (रविवार)
📍 जनपद गाजियाबाद की सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदेय स्थलों पर आज विशेष अभियान दिवस के अवसर पर बीएलओ (BLO) उपस्थित रहकर मतदाता सूची के सत्यापन एवं नए मतदाताओं के पंजीकरण की कार्रवाई कर रहे हैं।
👉 मतदाता सूची का सत्यापन किया जा रहा है।
👉 पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने की कार्रवाई की जा रही है।
👉 आवश्यकतानुसार फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 भरवाकर नाम व विवरण में संशोधन संबंधी कार्रवाई की जा रही है।
👉 नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने एवं निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
📢 अपील: सभी पात्र नागरिक अपने संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें तथा आवश्यकतानुसार संबंधित फॉर्म भरकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
🇮🇳 आपका नाम, आपकी पहचान – लोकतंत्र में आपकी भागीदारी!
@ceoup @ECISVEEP
#SpecialCampaignDay #VoterAwareness #VoterRegistration #Form6 #ElectionCommissionOfIndia #Ghaziabad
DM Ghaziabad retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में काशी की देव दीपावली को भव्य, दिव्य और अविस्मरणीय स्वरूप देने की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
DM Ghaziabad retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर, रविवार को होगा विशेष अभियान दिवस
बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची एवं आवश्यक फार्मों के साथ प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक रहेगे उपस्थित
आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें
विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने विभिन्न जनपदों में मतदाता पंजीकरण एवं बूथ व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
लखनऊ, 21 नवम्बर 2026
उत्तर प्रदेश में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवम्बर से 16 दिसम्बर) में नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। ये अभियान दिवस 22 नवम्बर (रविवार), 28 नवम्बर (शनिवार) एवं 29 नवम्बर (रविवार), 2026 को आयोजित होंगे। समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि विशेष अभियान दिवसों का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन कराया जाए।
इस क्रम में प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर 22 नवंबर, रविवार को विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची एवं आवश्यक फार्मों के साथ प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक उपस्थित रहेगे। आलेख्य मतदाता सूची में नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जाँच कर लें। नाम न होने की स्थिति में पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 तथा संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरकर आवेदन करें।
प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य 21 नवम्बर को आयोजित विशेष अभियान दिवस के अन्तर्गत समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न जनपदों में मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदाता पंजीकरण कार्य की प्रगति, बूथ स्तर पर उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा मतदाताओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति, बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की उपलब्धता, बीएलओ के पास आलेख्य मतदाता सूची की उपलब्धता तथा बीएलओ द्वारा टेबल टॉप एक्सरसाइज किए जाने की स्थिति की समीक्षा की गई। मतदाता पंजीकरण एवं संशोधन के लिए पर्याप्त संख्या में आवेदन फार्म उपलब्ध होने और मतदाताओं को फार्म भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने की व्यवस्था भी देखी गई।
अधिकारियों ने बीएलओ द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में पात्र नागरिकों विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रगति का आकलन किया। इसके अतिरिक्त बुक ए कॉल विद बीएलओ के लंबित प्रकरणों की स्थिति, 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की पहचान तथा मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता डेस्क (हेल्प डेस्क) की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए। बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क एवं समन्वय के माध्यम से पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में नियमानुसार निस्तारण किया जाए। यह भी निर्देशित किया गया कि एक ही परिवार के सदस्यों का अलग-अलग बूथों पर नाम दर्ज हो, ऐसे मतदाताओं को चिन्हित करते हुए उन्हें एक ही मतदेय स्थल पर फॉर्म-8 भरवाकर स्थानांतरित कराए जाएं।
@ECISVEEP
@ANI
@ians_india
@PTI_News
@DDNewslive
@airnewsalerts
@SpokespersonECI
DM Ghaziabad retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पराली प्रबंधन को बढ़ावा देते हुए फसल अवशेषों के वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर सृजित हो रहे हैं। साथ ही, जैविक खाद के उत्पादन को भी बढ़ावा मिल रहा है।















