"अग्निवीरों के लिए हमने समूह 'ग' की वर्दीधारी सीधी भर्ती में 10% का क्षैतिज आरक्षण का हमने प्रावधान किया है और एक विशेष अग्निवीर सेल का गठन किया है।" : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
206
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद उत्तरकाशी की मोरी तहसील के अग्निकांड प्रभावित पवाणी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और भीषण अग्निकांड से हुई क्षति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर उनकी पीड़ा सुनी और प्रत्येक पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और प्रत्येक प्रभावित परिवार को इस संकट से उबारने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अग्निकांड में हुए नुकसान का विस्तृत एवं वास्तविक आकलन किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ उनकी जरूरतों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पवाणी गांव की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जलाशय, हेलीपैड सहित अन्य जरूरी विकास कार्य भी किए जाएंगे, लेकिन वर्तमान में सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता अग्निकांड प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना और उनके जीवन को फिर से सामान्य बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सबसे पहले प्रभावित परिवारों के रहने के लिए सुरक्षित और समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सर्दी का मौसम होने तथा क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे किसी भी परिवार को प्रतिकूल मौसम में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निकांड में ग्रामीणों के घरों के साथ ही वहां सुरक्षित रखा गया छह माह का राशन भी नष्ट हो गया है। ऐसे में प्रभावित परिवारों के सामने खाद्यान्न की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए आगामी छह माह के राशन की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रभावित परिवारों की अन्य दैनिक आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
बच्चों की शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए कहा कि इस आपदा के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार विद्यालय की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा निरंतर जारी रह सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों के बच्चों, माताओं-बहनों और बुजुर्गों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घटना में जिन परिवारों ने अपने आशियाने और जीवनभर की जमा पूंजी खोई है, उनकी पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। सरकार का एक-एक अधिकारी, प्रशासन और पूरा सरकारी तंत्र प्रभावित बच्चों, माताओं-बहनों, बुजुर्गों और प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। यह केवल आर्थिक सहायता देने का विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने, उनके जीवन में विश्वास और उम्मीद लौटाने तथा उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रभावित परिवार को स्वयं को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह लगातार जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल के संपर्क में थे। वह निरंतर घटनाक्रम की जानकारी ले रहे थे तथा अधिकारियों को राहत एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को समय पर सहायता पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल एवं ग्रामीणों ने अग्निकांड की घटना का तत्काल संज्ञान लेने, लगातार स्थिति की जानकारी लेने तथा प्रभावित परिवारों तक शीघ्र राहत एवं सहायता पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं गांव पहुंचकर प्रत्येक पीड़ित से मुलाकात करने और उनकी समस्याएं सुनने पर भी आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने पुनः आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और गांव को फिर से व्यवस्थित करने के लिए निरंतर कार्य करेगी। दुःख की इस घड़ी में सरकार हर कदम पर उनके साथ है।
इस दौरान जिलाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
210
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण, पर्यटन, उद्योग, निवेश, ऊर्जा, आधारभूत सुविधाओं, कानून व्यवस्था और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तराखण्ड ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य सरकार ने केवल योजनाएं बनाने तक स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक उनका लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखण्ड का निर्माण करना राज्य सरकार का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन और जापानी भाषा के प्रशिक्षण के लिए 158 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। अक्टूबर 2026 तक 106 युवाओं को विदेश में रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ने की प्रक्रिया गतिमान है।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने वाला देश का प्रथम राज्य बना है। विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना है। देहरादून में देश की पांचवीं सबसे बड़ी साइंस सिटी का निर्माण भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है। प्रदेश में 3.10 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। देवभूमि परिवार योजना के तहत महिलाओं को परिवार के मुखिया के रूप में मान्यता दी गई है। महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5.19 लाख से अधिक महिलाओं को संगठित कर 70,767 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए हाउस ऑफ हिमालयाज की बिक्री छह करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। नंदा गौरा योजना के अंतर्गत बेटियों के जन्म पर 11 हजार रुपये तथा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। अक्टूबर 2026 तक चार लाख से अधिक बेटियों को इस योजना का लाभ मिला है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को करीब 148 करोड़ रुपये प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को तीन लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आठ लाख से अधिक किसानों के खातों में तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई है। मंडुआ की खरीद के लिए 5,200 रुपये प्रति कुंतल की दर निर्धारित की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में खेती को बढ़ावा देने के लिए पॉलीहाउस निर्माण हेतु 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एप्पल, कीवी और ड्रैगन फ्रूट मिशन के साथ ही महक क्रांति के माध्यम से सुगंधित फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग के माध्यम से नई पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में 53 हजार से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को आवास का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जल्द ही 50 हजार और आवासों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के माध्यम से 6,500 से अधिक लोगों की गांवों में वापसी हुई है। अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के तहत लगभग पौने दो लाख परिवारों को प्रतिवर्ष तीन गैस सिलेंडरों की निःशुल्क रिफिलिंग की सुविधा दी जा रही है।
1
2
278
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए 30 से अधिक नई नीतियां बनाई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स 2023-24 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में राज्य को टॉप अचीवर्स तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम में लीडर्स श्रेणी में स्थान मिला है। निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड को पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में पहला स्थान मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल आयुष्मान योजना के तहत 63.32 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। सितंबर 2026 तक 17.36 लाख से अधिक मरीजों को 3,717 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश में छह राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें से तीन पिछले पांच वर्षों में शुरू हुए हैं।
किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। एम्स ऋषिकेश से हेली एम्बुलेंस सेवा का संचालन किया जा रहा है। हल्द्वानी में कैंसर संस्थान का निर्माण कार्य गतिमान है। इसके साथ ही प्रदेश में 207 प्रकार की पैथोलॉजी जांचों की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। प्रदेश में 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू की गई है। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसमें गंभीर मामलों में आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त बनाया गया है तथा दंगारोधी कानून लागू किया गया है। सख्त भू-कानून के माध्यम से प्रदेश के 11 जनपदों में राज्य के बाहर के व्यक्तियों द्वारा कृषि एवं बागवानी भूमि की खरीद पर प्रतिबंध लगाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमणमुक्त कराई गई है। राज्य में उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से शासन और प्रशासन को आम जनता के और करीब लाने का प्रयास किया गया है। आगामी माह में इस अभियान के तहत पुनः शिविर आयोजित किए जाएंगे। अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 900 से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण पूरा हुआ है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना पर कार्य गतिमान है। ऋषिकेश - कर्णप्रयाग रेल परियोजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश में करीब 39 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है तथा 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून-मसूरी रोपवे का निर्माण कार्य गतिमान है। देहरादून एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का विस्तार किया गया है तथा पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 524.78 एकड़ भूमि हस्तांतरित की गई है। प्रदेश में हेली रूट, हेलीपोर्ट और हेलीपैड की संख्या में भी वृद्धि की गई है। देहरादून में रिस्पना और बिंदाल कॉरिडोर के निर्माण को भी स्वीकृति मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीन चरणों में 11,595 करोड़ रुपये की लागत से 2,826 सड़कों का निर्माण कर 21,915 किलोमीटर का सड़क नेटवर्क विकसित किया गया है। ऋषिकेश बाईपास परियोजना के लिए 1,105 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। देहरादून से दिल्ली और देहरादून से लखनऊ के लिए वंदे भारत रेल सेवा शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के साथ शीतकालीन यात्रा को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिसका प्रत्यक्ष लाभ स्थानीय लोगों और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिला है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत 48 मंदिरों का विकास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में 100 करोड़ रुपये की लागत से राफ्टिंग बेस स्टेशन विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में वेडिंग डेस्टिनेशन, योग और वेलनेस पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाई गई हैं। कुंभ मेला-2027 के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक तथा नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए 25 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
1
23
मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी में एक हजार मेगावाट की वेरिएबल स्पीड पंप्ड स्टोरेज परियोजना की चारों इकाइयों ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। व्यासी जलविद्युत परियोजना से 120 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। किसाऊ बांध परियोजना को लेकर वर्षों बाद सहमति बनी है तथा छह राज्यों के बीच समझौता किया गया है।
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 1,132 सौर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत 16,555 में से 15,540 योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं तथा 14.48 लाख में से 14.20 लाख ग्रामीण परिवारों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 264.50 करोड़ रुपये की केंद्रीय प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है। प्रदेश की 7,817 ग्राम पंचायतों में से 5,972 में पंचायत भवन अथवा पंचायत सचिवालय की सुविधा उपलब्ध है। पंचायत भवनों के निर्माण के लिए अनुदान राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई है।
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत 51 गांवों में 270 करोड़ रुपये की लागत से करीब 200 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। वन्यजीवों के हमले में मृत्यु होने पर प्रभावित परिवार को दी जाने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। घायल व्यक्तियों के उपचार का खर्च भी राज्य सरकार वहन कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के खिलाड़ियों ने 103 पदक प्राप्त किए। हल्द्वानी के गौलापार में राज्य खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की दिशा में कार्य किया गया है। प्रदेश के आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां संचालित हैं, जिनमें प्रतिवर्ष 920 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर के दौरान प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न कदम उठाए। पर्यटन, परिवहन और संस्कृति क्षेत्र के लिए 200 करोड़ रुपये, चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ रुपये तथा महिला स्वयं सहायता समूहों और स्वरोजगार के लिए 118 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है। शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारों की मासिक पेंशन तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये, जेल गए एवं घायल आंदोलनकारियों की पेंशन छह हजार रुपये से बढ़ाकर सात हजार रुपये तथा सक्रिय आंदोलनकारियों की पेंशन 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रतिमाह की गई है।
राज्य आंदोलनकारियों के अधिकतम दो बच्चों को स्कूल एवं कॉलेज में निःशुल्क शिक्षा तथा आंदोलनकारियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। इसके साथ ही अग्निवीरों के लिए अग्निवीर सेल का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प उत्तराखण्ड को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाना है। विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के कमजोर वर्गों के लिए नए अवसर सृजित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, श्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, मंत्रीगण, विधायकगण, एवं जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
14
पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था में विस्तार के साथ ही विकास के सामाजिक संकेतकों में भी सुधार दर्ज किया गया है। राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी), प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बहुआयामी गरीबी में कमी, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई संकेतकों में सुधार दर्ज हुआ है।
वर्ष 2024-25 में उत्तराखण्ड की जीएसडीपी बढ़कर 3,81,889 करोड़ रुपए हो गई है। वर्ष 2021-22 के मुकाबले इसमें डेढ़ गुने से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी अवधि में राज्य की प्रति व्यक्ति आय भी 1,94,670 रुपए से बढ़कर 2,73,921 रुपए हुई। वर्ष 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 7.23 प्रतिशत रही। वहीं, वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है, जो वर्ष 2025-26 के बजट की तुलना में 10.41 प्रतिशत अधिक है।
राज्य में बहुआयामी गरीबी सूचकांक (मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स) में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 में यह 9.7 प्रतिशत था, जो वर्ष 2024-25 में घटकर 6.92 प्रतिशत रह गया। श्रम बल भागीदारी दर (लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट) भी वर्ष 2021-22 के 60.1 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 64.4 प्रतिशत हो गई।
राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या वर्ष 2021-22 में 59,798 थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 79,394 हो गई। इन उद्यमों में रोजगार पाने वालों की संख्या भी वर्ष 2022 के 3,43,922 से बढ़कर वर्ष 2025 में 4,56,605 हो गई। राज्य में बड़े उद्योगों की संख्या वर्ष 2024-25 में 128 दर्ज की गई। वहीं, स्टार्टअप की संख्या वर्ष 2017 तक शून्य थी, जो वर्ष 2021-22 में 702 और वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1,750 हो गई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिशु मृत्यु दर वर्ष 2024-25 में घटकर 20 और मातृ मृत्यु दर 91 पर आ गई। आर्थिक और सामाजिक विकास के ये आंकड़े राज्य में हो रहे बदलाव की तस्वीर पेश करते हैं।
176
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान महिला सशक्तिकरण को सामाजिक सुरक्षा के साथ आर्थिक स्वावलंबन और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता, स्थानीय उत्पादों के विपणन और बेटियों की शिक्षा के लिए संचालित योजनाओं के जरिए महिलाओं के लिए नए अवसर विकसित करने का प्रयास किया गया है।
उत्तराखण्ड की महिलाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर देने के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया गया। इसके अलावा सहकारी प्रबंध समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की शुरुआत की गई है। इन पहलों का उद्देश्य रोजगार और सहकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 10 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपए तक ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5,19,943 महिलाओं को संगठित कर 70,767 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं।
महिला समूहों और ग्रामीण उद्यमियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज अम्ब्रेला ब्रांड शुरू किया गया है। इसके तहत स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ब्रांड की बिक्री छह करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है। इससे लगभग 5,500 महिलाएं सीधे आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी हैं। वहीं, नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत महिला समूहों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र में तकनीक आधारित सेवाओं के नए अवसर विकसित हो सकें।
नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपए और 12वीं उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपए की सहायता का प्रावधान है। अक्टूबर 2026 तक चार लाख से अधिक बेटियों को इसका लाभ मिल चुका है। मातृ एवं शिशु पोषण के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के अंतर्गत प्रसव के बाद महिलाओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक और सामाजिक संबल देने पर जोर दिया है। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से लेकर आवास, रसोई गैस और छोटे कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराने तक, कई योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
प्रदेश में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 9 लाख 99 हजार पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह लगभग 148 करोड़ रुपए की पेंशन डीबीटी के माध्यम से वितरित की जा रही है। इसमें वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी शामिल हैं। वृद्धावस्था पेंशन योजना में पात्र वृद्ध दंपति के दोनों सदस्यों को अलग-अलग 1,500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। इससे बुजुर्ग दंपतियों को आर्थिक सहायता मिल रही है।
रसोई के खर्च का बोझ कम करने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत लगभग पौने दो लाख गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष तीन गैस सिलेंडर निःशुल्क रिफिल कराने की सुविधा दी जा रही है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना और घरेलू खर्च में राहत देना है।
गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी काम हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 53 हजार से अधिक परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत 925 आवासों का निर्माण किया गया है।
छोटे कारोबारियों और रेहड़ी-पटरी पर आजीविका चलाने वालों को आर्थिक सहायता देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना के तहत 33 हजार से अधिक फड़ कारोबारियों को बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इससे छोटे कारोबारियों को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने और कार्यशील पूंजी की जरूरत पूरी करने में मदद मिली है।
1
222
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में विगत पांच वर्षों के दौरान उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और कानूनी जवाबदेही तय करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून से लेकर समान नागरिक संहिता तक लागू कर उत्तराखण्ड ने देश के सामने कानून आधारित शासन व्यवस्था का मॉडल प्रस्तुत किया है।
उत्तराखण्ड 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला स्वतंत्र भारत का पहला राज्य बना। इसके तहत विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक कानून लागू किया गया है। इसी तरह सरकारी भर्ती परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए वर्ष 2023 में नकल विरोधी कानून लागू किया गया। इसके तहत संगठित तरीके से परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले गिरोहों और संस्थाओं के लिए आजीवन कारावास तक की सजा तथा 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति जब्त करने और दोषियों को भर्ती परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने की व्यवस्था भी की गई है।
धर्मांतरण विरोधी कानून को वर्ष 2022 में और सख्त किया गया। इसके तहत बल, प्रलोभन, धोखाधड़ी, अनुचित प्रभाव, दबाव या विवाह के माध्यम से अवैध धर्म परिवर्तन कराने पर रोक लगाई गई है। वहीं, दंगों, बंद और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से भरपाई कराने के लिए उत्तराखण्ड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम, 2024 लागू किया गया। इसके तहत नुकसान का आकलन करने और जिम्मेदार लोगों से मुआवजा वसूलने के लिए दावा अधिकरण गठित करने का प्रावधान है।
प्रदेश में भूमि की अनियंत्रित खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से सख्त भू-कानून लागू किया गया। इसके तहत हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर प्रदेश के 11 पर्वतीय जिलों में बाहरी राज्यों के लोग कृषि और उद्यान भूमि नहीं खरीद सकते। इसका उद्देश्य स्थानीय भूमि संसाधनों और हितों की सुरक्षा करना है। राज्य में 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को धार्मिक स्थलों के नाम पर किए गए अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इसके अलावा धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले छद्मवेशधारियों के विरुद्ध ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया गया।
213
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान कृषि और उद्यान क्षेत्र में नई नीतियों और प्रोत्साहन कार्यक्रमों के जरिए, उत्तराखण्ड में खेती किसानी को पारम्परिक ढांचे से निकाल कर स्वरोजगार और आजीविका के आधार में बदलने का काम किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में मोटे अनाज की खेती को प्रोत्साहन देने के साथ कीवी, ड्रैगन फ्रूट और सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन को भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर जोर दिया गया है।
पर्वतीय क्षेत्रों में परंपरागत फसलों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 में उत्तराखण्ड स्टेट मिलेट्स पॉलिसी घोषित की गई। इसके तहत वर्ष 2030-31 तक ₹134.89 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। मंडुवा और झंगोरा के बीज तथा जैव उर्वरक पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। मंडुवा का समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹5,200 प्रति क्विंटल किया गया है।
इसी तरह वर्ष 2025 में जारी कीवी नीति के तहत किसानों को कुल लागत पर 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इससे प्रदेश के 17,500 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। ड्रैगन फ्रूट नीति में भी किसानों को 80 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
इसके अलावा महक क्रांति नीति के तहत 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सुगंधित फसलों की खेती विकसित करने के साथ ही प्रदेश में सात अरोमा वैली विकसित की जा रही हैं। इसी का नतीजा है कि प्रदेश के एरोमैटिक सेक्टर का वार्षिक कारोबार ₹100 करोड़ से अधिक हो गया है।
उत्तराखण्ड सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में बिखरी कृषि भूमि को खेती के अनुकूल बनाने के लिए स्वैच्छिक और आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति-2026 को मंजूरी दी है। इसके तहत पांच वर्षों में 275 गांवों को चकबंदी से जोड़ने का लक्ष्य है। साथ ही राज्य की संपूर्ण कृषि भूमि का आगामी पांच वर्षों में चरणबद्ध सर्वेक्षण और बंदोबस्त किए जाने का प्रावधान किया गया है। गन्ना किसानों को भी उत्तर प्रदेश की तुलना में पांच रुपए प्रति क्विंटल अधिक मूल्य दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के तहत गोपालन, बकरीपालन और भेड़पालन के माध्यम से 11,500 से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। गोट वैली योजना में 41 क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं और 5,827 लाभार्थी इससे जुड़ चुके हैं। गोपालन योजना में गाय के साथ भैंस खरीदने का विकल्प दिया गया है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन वर्ष 2021-22 के 50.92 लाख लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 54.59 लाख लीटर प्रतिदिन पहुंच गया है। उत्तराखण्ड की बदरी गाय के घी को जीआई टैग भी प्राप्त हुआ है।
पर्वतीय क्षेत्रों में मत्स्य पालन को आजीविका का विकल्प बनाने के लिए ₹170 करोड़ की ट्राउट प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। राज्य गठन के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात किया गया। इससे 33 मत्स्यपालकों को लगभग ₹23.50 लाख की आय हुई। प्रदेश में मत्स्यपालकों की संख्या बढ़कर 15,657 हो गई है, जिनमें 3,584 महिलाएं हैं।
किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आठ लाख से अधिक किसानों के खातों में तीन हजार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि पहुंचाई गई है। इसके अलावा किसानों को तीन लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में इन पहलों के जरिए उत्पादन बढ़ाने, खेती के विविधीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर विकसित करने की कोशिश की जा रही है।
201
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के दौरान युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में कई पहल की हैं। पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने के अलावा युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर वैश्विक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया है।
प्रदेश में बीते पांच वर्ष में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू, नकल माफिया पर लगाम कसने का काम किया। उपनल कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन प्रदान किया गया है। युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्यमिता और कौशल प्रशिक्षण के साथ बैंक ऋण की 30 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में देने की योजना भी शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन और जापानी भाषा प्रशिक्षण के 158 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। अक्टूबर 2026 तक इस पहल के माध्यम से 106 युवाओं को विदेश में रोजगार मिला है। वहीं, मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू की गई है। इसके प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।
शिक्षा के क्षेत्र में पीएम श्री योजना के पहले चरण में 141 और दूसरे चरण में 84 विद्यालयों का चयन किया गया है। इसके अलावा 500 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 21,743 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना भी शुरू की गई है।
विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए लैब ऑन व्हील कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सभी जनपदों में विज्ञान केंद्र स्थापित करने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार से जोड़ना है।
उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना है। दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की स्थापना की गई है। वहीं, टिहरी गढ़वाल के मदन नेगी में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिली है और अल्मोड़ा के द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरित की गई है।
"अपुणी सरकार पोर्टल पर 900 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार जनता के द्वार तक पहुंची है। पहले चरण में 681 शिविर लगाए गए हैं।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
287
"आज प्रदेश में एप्पल, कीवी और ड्रैगन फ्रूट मिशन के तहत बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। महक क्रांति के तहत एरोमा वैली का विकास किया जा रहा है। दुग्ध उत्पादकों को चार रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
181
"पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 33 हजार रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण की सुविधा दी गई है। मंडुवे का समर्थन मूल्य 5200 रुपये प्रति कुंतल किया गया है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
173
"आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमांत गांवों को संवारा जा रहा है। रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
1
208
"बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए ‘नंदा गौरा योजना’ के अंतर्गत बेटी के जन्म पर ₹11 हजार तथा 12वीं की पढ़ाई पूर्ण करने पर ₹51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
169
"हमारी सरकार ने प्रदेश की मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के साथ ‘बैणी-भुली’ योजना शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश की साढ़े पांच लाख से अधिक महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
1
187
"हमने मातृशक्ति के लिए सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत के क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समिति में 33 प्रतिशत के आरक्षण का प्रावधान किया है। आज तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी।
234
















